गुरु सियाग योग

बहुत ही सहज, सीधे एवं आसान तरीके से आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले देश-विदेश के साधकों के लिए ये वेबसाईट बनाई गयी है | गुरुदेव के जिन शिष्यों ने गुरुदेव के साथ रहकर कई वर्षो तक गुरु सियाग मिशन का कार्य किया, ये वेबसाईट गुरु सियाग के उन्हीं शिष्यों द्वारा संचालित की जा रही है | इन शिष्यों ने गुरु सियाग के साथ भारत में एवं विदेश में मिशन से सम्बन्धित कार्य एवं यात्रायें की | आध्यात्मिक जीवन में तरक्की हेतु, देश-विदेश में साधकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के गुरुदेव ने जो सहज एवं आसन तरीके से उत्तर दिये, उससे गुरुदेव के दर्शन को बहुत निकट से जानने का अवसर मिला |

गुरुदेव ने साधकों, साधना करने की इच्छा रखने वालों, एवं आम लोगों से जो व्यक्तिगत संवाद किया एवं उनके प्रश्नों के उत्तर दिए, उन सबको सम्मलित करते हुए ये वेबसाईट बनाई गयी है | साधको के आध्यात्मिक मार्ग पर बढ़ने के उत्साह हेतु, उनके अनुभवों को भी इस वेबसाईट में शमिल किया गया है |

इस बेबसाईट में लिखी हुई सामग्री, साधकों द्वारा बताये अनुभवों आदि के आधार पर लगातार बदलता रहती है | नये प्रश्न-उत्तर, धीरे-धीरे जुड़ते जायेंगे | अलग-अलग देशों के साधक इस वेबसाईट की सामग्री को, उनकी अपनी लोकल भाषा में अनुवाद एवं इसके नवीनीकरण में निरंतर सहयोग दे रहे हैं | समय समय पर नई नई भाषऐ जुडती जा रहीं हैं |

www.gurusiyagyoga.org वेबसाईट पुर्णतः स्वाधिकार के अंतर्गत, किसी भी प्रकार से किसी और से प्रभावित नहीं है | ये वेबसाईट देश – विदेश की किसी भी अन्य संस्था से सम्बन्धित नहीं है | ये वेबसाईट प्रचार करने की गतिविधियों को चलाने के नाम पर किसी भी प्रकार का आर्थिक सहयोग या दान नहीं मांगती | इस साईट को संचालित करने वाले शिष्य स्वेच्छा से बिना किसी की आर्थिक सहायता के या प्रायोजक की सहायता के इस साईट को सम्भाल रहे हैं | गुरु सियाग द्वारा बताये गए मार्ग कि – “राम का नाम बेचा नहीं जा सकता” के सिद्धांत का पूर्णतः पालन करते हुए “गुरु सियाग योग” हमेशा पूर्णतः हर प्रकार से निःशुल्क है | इस पर किसी का भी एकाधिकार नहीं है |

error: Content is protected !!