(hi) गुरु सियाग योग

खेचरी मुद्रा – गुरु सियाग योग में, साधक एक विशेष प्रकार की मुद्रा (आध्यात्मिक मुद्रा) की अनुभूति करते हैं, उसे खेचरी मुद्रा कहा जाता है. इस मुद्रा में, जीभ मुँह के भीतर पीछे की और खिंचती है और तालु से चिपक जाती है और तालु में स्थित एक बिंदु को स्पर्श करती है. जीभ जब उस बिंदु को स्पर्श करती है तो उस बिंदु से फूलों के शहद जैसा एक तरल पदार्थ रिसता है।

नाथ सम्प्रदाय के प्राचीन योगी गोरखनाथ जी ने इसे अमृत की संज्ञा दी है। एक दोहे में उन्होंने कहा है –

“गगन मंडल में उँधा कुआँ, ताहं अमृत का वासा। सुगरा होवे भर भर पीवे, निगुरा जाये प्यासा।।”

जिसे इस अमृत का पान करने का सौभाग्य प्राप्त होता है, उसे ये ज्ञान हो जाता है कि वो अमर है. और यदि ये अमृत है तो फिर दूसरा जन्म क्यों होगा!

error: Content is protected !!