गुरु सियाग योग

गुरुदेव के जो भी शिष्य www.gurusiyagyoga.org को संचालित करते हैं वह केवल स्वयमसेवक हैं, इस कार्य को वे निःशुल्क कर रहे हैं | गुरुदेव के आदेशानुसार, गुरु सियाग योग एवं उस दर्शन की जानकारी को पूरे विश्व में फ़ैलाने के लिए ये शिष्य अपने – अपने क्षेत्र में योग्यतानुसार नौकरी / व्यवसाय करते हुए इस कार्य को स्वयं के खर्चे से सम्पादित कर रहे हैं | इस कार्य के लिए किसी भी प्रकार का दान, दक्षिणा या आर्थिक सहायता स्वीकार नहीं है | गुरुदेव के मिशन का प्रचार करने के लिए समय बहुत कीमती है एवं समय बहुत कम है |

इस वेबसाईट पर गुरुदेव का दर्शन हिंदी, अंग्रेजी एवं भारतीय भाषाओं के अलावा विश्व की अन्य भाषाओँ जैसे स्पेनिश, फ्रेंच, पोर्चुगीज, फिलीपिनो, हीब्रू, पर्सियन, जर्मन, डच, अरेबिक, नेपाली, स्वाहिली आदि में भी समानांतर रूप से चल रहा है | नये प्रश्न को सभी भाषाओँ में अनुवादित करना एवं उन्हें वेबसाईट पर अपलोड करना होता है | गुरुदेव के वीडियो का सबटाइटल भी उसी देश की भाषा में अनुवाद करने का कार्य भी चलता रहता है | ये सभी कार्य स्वयंसेवक निरंतर करते रहते हैं | इस कारण समय बहुत कम पड़ता है | अब साथ ही साथ इन सभी भाषाओँ के फेसबुक पेज भी विदेशी शिष्यों की सहायता से सम्पादित किये जा रहे हैं | कई भाषाए होने के कारण एक छोटी सी बात को बदलने में भी काफी समय लगता है |

विदेशी साधक मेल या कॉल तभी करते हैं जब उनके किसी प्रश्न का उत्तर वेबसाईट में या फेसबुक पेज पर नहीं मिलता है | वे पूरे लिखे हुए को भली भांति पढ़ते हैं | लेकिन नया प्रश्न पूछे जाने पर उस उत्तर को हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अन्य सभी विदेशी भाषाओँ में अनुवाद करके अपडेट किया जाता है |

कृपया बुरा ना माने, भारत के अधिकतर नए साधक वेबसाईट या फेसबुक पेज को पढ़े बिना ही ऐसे प्रश्न पूछते हैं जिनका उत्तर वेबसाईट या फेसबुक पेज में पहले से ही लिखा हुआ है | फ़ोन या ईमेल पर काफी समय उन बातों में व्यर्थ चला जाता है जिनको कि वेबसाईट और फेसबुक पर बहुत अच्छे से समझाया गया है | अतः नये साधकों से निवेदन है कि वे मेल या फोन करने से पहले इस वेबसाईट https://gurusiyagyoga.org/hi/ में FAQ सेक्शन या facebook पेज https://www.facebook.com/gurusiyagyoga/ (हिंदी) या https://www.facebook.com/GuruSiyagsYoga/ (इंग्लिश) में लिखे हुए को भली भांति ध्यान से पढ़ लें |

फोन या मेल तभी करें जब कोई जानकारी वेबसाईट या फेसबुक पेज पढने के बाद भी समझ में नहीं आ रही हो | ताकि इस कार्य को करने वाले साधक उस समय का उपयोग अन्य नए अपडेट करने में लगा सकें | इस हेतु भारतीय साधकों के लिए फेसबुक पेज अंग्रेजी के अलावा हिंदी, गुजराती (अन्य भारतीय भाषाओँ में कार्य जारी है) में भी चल रहा है | इन पर साधना से सम्बन्धित प्रश्न उत्तरों को भली भाँति बताया गया है |

मंत्र प्राप्त करने हेतु गूगल प्ले स्टोर एवं एप्पल स्टोर पर नि:शुल्क गुरु सियाग का एप्प उपलब्ध है | उसके लिया आप सर्च में Guru Siyag Yoga (GSY) टाइप करिए | ये app वेबसाईट से भी डायरेक्ट लिंक है जिससे आप गुरु सियाग के दर्शन को विश्व की प्रमुख भाषाओं (जो वेबसाईट पर भी उपलब्ध हैं) में डायरेक्ट एक्सेस कर सकते हैं | app एक बार डाउनलोड करने के बाद बिना इन्टरनेट के भी कार्य करेगा | app के माध्यम से आप स्वयम किसी को भी गुरुदेव का फोटो एवं मंत्र दे सकते हैं |

फिर भी कोई भी एसा प्रश्न जिसका उत्तर वेबसाईट या face बुक पेज पर नहीं हो उस प्रश्न का उत्तर देने के लिए हमेशा उपलब्धता रहेगी ताकि उस नये प्रश्न को अन्य लोगों के लिए भी सभी भाषाओं में उपलब्ध कराया जा सके | वैसे हमारी कोशिश यही है कि वेबसाईट, फेसबुक एवं गुरु सियाग app के बाद एसा कुछ भी ना रहे कि आपको मेल या फ़ोन करने की आवश्यकता हो | ताकि साधना से सम्बन्धित हर प्रकार की जानकारी वेबसाईट, फेसबुक एवं गुरु सियाग app पर उपलब्ध रहे | फोन नम्बर एवं ईमेल इसलिए दिए गए हैं कि आप साधना से सम्बन्धित ऐसे प्रश्नों का समाधान पा सकें जो आपकी साधना में बाधा बन रहे हैं | बाकी तो यदि अध्यात्मिक प्रश्न की वास्तविक डिमांड होगी तो उत्तर भी अन्दर बैठे गुरु द्वारा अपने आप किसी भी माध्यम से मिलेगा | आँख की पुतली, हाथ की लकीरें, DNA लगभग सभी के अलग अलग होते हैं उसी प्रकार ध्यान के अनुभव भी अलग अलग होते हैं | इसमें होने वाले अनुभवों के आधार पर कोई, किसी को गाइड नहीं कर सकता | असली गाइडेंस तो आपके अन्दर बैठे गुरु द्वारा ही किया जायेगा |

इसी प्रकार जब आपको इस साधना से फायदा मिलता है तो कृपया हमें फ़ोन या मेल करके बताने की आवश्यकता नहीं है | आप उस समय किसी अन्य को गुरुदेव के बारे में बताएं और वेबसाईट एवं फेसबुक पेज को नए लोगों को शेयर करें |

भारतीय साधकों से एक अनुरोध और है कि, फेसबुक पर भारतीय साधक अतिउत्साह में विदेशी महिलाओं को तुरंत फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज देते हैं | ऐसी स्थिति में वे विदेशी साधिकाएँ कंफ्यूज हो जाती हैं और इस बारे में हमें मेसेज करती हैं या उस रिक्वेस्ट भेजने वाले साधक को ब्लॉक कर देती हैं | जो कि गुरुदेव की इमेज को भी नुक्सान पहुंचाता है | हमें भी कई बार, विदेशी महिलाओं को बार बार फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले गुरुभाई को गुरु सियाग के पेज से भी ब्लॉक करना पड़ता है | जबकि ऐसा करते हुए हमें दुःख होता है | यदि आप उस देश की भाषा से अनभिज्ञ हैं तो कृपया फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे बिना वेबसाईट या फेसबुक का लिंक शेयर कर दें |

error: Content is protected !!